UP में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 23753 पदों पर भर्तियां जारी हैं। इन पदों पर आवेदन करने की जिलानुसार आवेदन तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में संबंधित जिले के उम्मीदवार आवेदन तिथि की जानकारी कर जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। ग़ौरतलब है कि इन पदों पर केवल महिला अभ्यर्थी ही अप्लाई कर सकेंगी। इसके लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 18 और अधिकमत 35 वर्ष की आयुसीमा के बीच होना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनवाड़ी व सहायिका के हजारों पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को भरने के लिए जल्द ही राज्य सरकार की ओर से कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती की रूपरेखा तैयार कर नोटिफिकेस जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत की जा सकती है। हालांकि यूपी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग अथवा राज्य सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है। ऐसे में उम्मीदवार समय -समय पर संबंधित विभाग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
कैसे बनाई जाती है मेरिट लिस्ट
यूपी में आंगनवाड़ी पद पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होता है। इसके लिए अभ्यर्थी के दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएशन के अंकों का वेटेज निकाला जाता है। इसके आधार पर मेधा सूची बनाई जाती है। अगर किसी कैंडिडेट्स के 10वीं में 45 प्रतिशत अंक हैं तो उसे मेरिट बनाते समय 4.5 अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्रों का भी मूल्यांकन किया जाता है। गौरतलब है कि आंगनवाड़ी भर्ती में अधिकतम ग्रेजुएशन के अंकों को ही मेरिट लिस्ट तैयार करने में जोड़ा जाता है। इससे अधिक शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त अधिमान नहीं दिया जाता है।
सार – उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी के पदों पर निकाली जाने वाली भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होती है।




http://okna-plastic-19.ru/ – техническая информация по оконным системам с профессиональным подходом
Клиника «ЧСП№1» в Ростове-на-Дону предлагает услуги по выводу из запоя. Вы можете выбрать удобный для вас вариант: выезд нарколога на дом или лечение в стационаре. Все процедуры проводятся анонимно и с соблюдением конфиденциальности.
Подробнее можно узнать тут – срочный вывод из запоя
Комбинирование методов позволяет одновременно решать задачи стабилизации, профилактики и возвращения к повседневной активности.
Получить дополнительную информацию – наркологическая клиника наркологический центр в луганске